ओवैसी का CM योगी पर हमला, बोले- 'ठोक देंगे' नीति फेल, कानून को बंदूक से नहीं दबा सकते

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ये मामला सीएम योगी के लिए एक व्यक्तिगत चुनौती है, जिसकी ठोक देंगे नीति अपराध को कम करने में विफल रही.


कानपुर मुठभेड़ को लेकर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने योगी सरकार पर हमला बोला है. ओवैसी ने कहा सीएम योगी आदित्यनाथ की 'ठोक देंगे' नीति पूरी तरह राजनीतिक विफलता थी. इस विनाशकारी नीति के लिए यूपी के सीएम जिम्मेदार हैं. आप नियम-कानून को बंदूक से दबा नहीं सकते. हमें इस मामले में सकारात्मक परिणाम की उम्मीद है.

ओवैसी ने कहा कि राज्य ने उनके जैसा बनकर हत्यारों और अपराधियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने की कोशिश की है. राज्य सरकार को ये सुनिश्चित करना चाहिए कि विकास दुबे को गिरफ्तार किया जाए. ये सिर्फ एक मुठभेड़ नहीं होनी चाहिए


इससे पहले ओवैसी ने पीएम के लेह दौरे को लेकर तंज कसा था. ओवैसी ने ट्वीट करते हुए कहा था, 'प्रधानमंत्री, अच्छा हुआ कि आप आज हमारे जवानों से मिलने तो चले गए और जख्मी जवानों से भी मुलाकात कर ली. इससे उनका हौसला तो बढ़ेगा. यहां चौकीदार कह रहे हैं ना घुस आया है, ना घुसा हुआ है.'

ओवैसी ने कहा, 'वह कहते हैं मुंह तोड़ जवाब, लेकिन किसे? चीन का नाम लेने में इतनी झिझक क्यों? लेह में आज के शो से साबित होता है दुश्मन (चीन) घर में घुसकर बैठा है. क्या चौकीदार को पता है कि हम मौजूदा युद्ध भंडार के सहारे केवल 12 दिनों के लिए पूर्ण पैमाने पर युद्ध को बनाए रख सकते हैं?

Comments

Popular posts from this blog

चीन से चिढ़े अमरीका और ब्रिटेन ने उठाए बड़े क़दम, चीन ने दी धमकी

नेपाल राजनीतिक संकटः चीनी राजदूत की मुलाक़ातों का मतलब?

FREE FIRE : फ्री डायमंड्स कैसे हासिल करें FREE FIRE OB22 अपडेट में