कानपुर में कोरोना से एक और मौत, 12 मरीज और बढ़े
कानपुर में कोरोना से बुधवार को एक और मरीज की मौत हो गई। किदवई नगर निवासी इस रोगी का इलाज गंभीर हालत में हैलट में चल रहा था। साथ ही 12 नए संक्रमित भी मिले हैं। संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या 53 हो गई है। शहर में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1190 हो गया है। इनमें से 883 मरीज ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 255 हैं। नए संक्रमितों की जांच रिपोर्ट प्राइवेट लैब से आई है।

आगरा में दो संक्रमितों की मौत, 14 नए मरीज मिले
छत्ता बाजार निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग और सैयां निवासी 35 वर्षीय महिला की संक्रमित होने के बाद बुधवार को मौत हो गई। दो संक्रमितों की मौत से अब आगरा में मृतक संख्या 88 हो गई है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया दोनों मृतक पहले से असाध्य रोगों से ग्रस्त थे। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बुधवार को 14 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1244 पहुंच गया है। 122 मरीजों का उपचार चल रहा है। 10 नए मरीज भी डिस्चार्ज हुए हैं।

बिजनौर में मिले 16 कोरोना संक्रमित
बागपत जनपद में आज 16 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में अब तक कुल कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 290 हो गई है। जिले में एक्टिव केस 79 हैं, वहीं 207 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं। अब तक चार संक्रमितों की मौत हुई है।

बरेली में मिले दो कोरोना संक्रमित
सुभाष नगर में मिले दो कोरोना पॉजिटिव। दोनों ही अलग-अलग जगह के हैं। एक तिलक कॉलोनी तो दूसरा अवधपुरी कॉलोनी का है। अवधपुरी वाले मुकेश शर्मा पुत्र नयनसुख शर्मा जोकि 10 दिन पहले दिल्ली से आए थे, उनमें कोरोना पाया गया है। दूसरे तिलक कॉलोनी के हैं, उम्र लगभग 72 वर्ष सुशील सक्सेना रिटायर्ड पीडब्ल्यू डी की 

Comments

Popular posts from this blog

चीन से चिढ़े अमरीका और ब्रिटेन ने उठाए बड़े क़दम, चीन ने दी धमकी

नेपाल राजनीतिक संकटः चीनी राजदूत की मुलाक़ातों का मतलब?

FREE FIRE : फ्री डायमंड्स कैसे हासिल करें FREE FIRE OB22 अपडेट में