विकास दुबे के पीछे लगी 40 थानों की पुलिस; 500 से ज्यादा फोन सर्विलांस पर



कानपुर: हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे ने यूपी पुलिस के दामन पर जो दाग लगाया है उसे मिटाने के लिए उत्तर प्रदेश की पूरी पुलिस लगी है लेकिन विकास दुबे कहां है इसका जवाब उत्तर प्रदेश की पुलिस के पास नहीं है. विकास दुबे को पकड़ने के लिए 40 थानों की पुलिस जुटी है, 500 से ज्यादा फोन सर्विलांस पर हैं और 75 जिलों में सर्विलांस टीम के साथ पुलिस अलर्ट पर हैं. इतना ही नहीं विकास दुबे पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है. इतनी तैयारी किसी अंडरवर्ल्ड डॉन के लिए नहीं बल्कि यूपी पुलिस के आठ जांबाजों की जान लेने वाले अपराधी विकास दुबे के लिए है. इसके बावजूद विकास दुबे को आकाश निगल गया या जमीन खा गई इसका पता पुलिस को नहीं चल पा रहा है. 

कहते हैं पुलिस चाहे तो जंगल से भी सुई को ढूंढ निकालती है लेकिन ऐसा क्या हो गया कि कानपुर में यूपी पुलिस के 8 जाबांजों के खून की होली खेलने वाला अभी तक फरार है. 

दरअसल घटना से दो दिन पहले विकास दुबे ने चौबेपुर के निलंबित थानाध्यक्ष विनय तिवारी के साथ मारपीट की थी. विकास दुबे ने एसओ विनय तिवारी का मोबाइल भी छीन लिया था. पिटने का बाद भी एसओ विनय तिवारी चुप रहे और इस पिटाई की जानकारी पrसीनियर अधिकारियों को भी नहीं दी.

Comments

Popular posts from this blog

चीन से चिढ़े अमरीका और ब्रिटेन ने उठाए बड़े क़दम, चीन ने दी धमकी

नेपाल राजनीतिक संकटः चीनी राजदूत की मुलाक़ातों का मतलब?

FREE FIRE : फ्री डायमंड्स कैसे हासिल करें FREE FIRE OB22 अपडेट में